लिंक्डइन, अमेरिकी व्यापार और रोजगार उन्मुख सेवा जो वेबसाइट और मोबाइल एप्प के माध्यम से संचालित होती है; ने 04 दिसंबर, 2019 को अपने शीर्ष 25 लिंक्डइन वॉयस लिस्ट की घोषणा की। प्रोफेसर हिमांशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर भारत से शीर्ष 25 लिंक्डइन वॉइस में शामिल हैं; और शिक्षा के क्षेत्र से एकमात्र नाम है जो इस लिस्ट में मौजूद है। लिंक्डइन ने अपनी 5 वीं वार्षिक टॉप वॉयस सूची में ऐसे उद्योगों और क्षेत्रों के पेशेवरों पर प्रकाश डाला है जो समुदायों का निर्माण कर रहे हैं और लिंक्डइन पर अपने लेख, पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों के माध्यम से विचारशील बातचीत कर रहे हैं। इनमें श्री हरीश भट, ब्रांड कस्टोडियन, टाटा समूह; सुश्री किरण बेदी, उपराज्यपाल, पुडुचेरी; श्री नाथन एसवी, भागीदार और मुख्य प्रतिभा अधिकारी, डेलॉइट इंडिया; सुश्री पूनम बरूआ, सीईओ और संस्थापक अध्यक्ष, फोरम फॉर वूमेन इन लीडरशिप, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संगीता रेड्डी और सद्गुरु, संस्थापक, ईशा फाउंडेशन आदि शामिल हैं। ‘ये वे लोग हैं, जिन्हें प्रेरित होने और विविध नयी जानकारियों से सूचित रहने के लिए फॉलो करना चाहिए।'- लिंक्डइन पोस्ट ने कहा। ये सदस्य विभिन्न समूहों - बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, मनोरंजन, शिक्षा, मीडिया और मानव संसाधन से हैं।
प्रोफेसर राय को एक शिक्षाविद के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जो खुद को एक जीवंत पाठक, एक योग शिक्षक और संगीत का पारखी मानते हैं। उनके लिंक्डइन पर 39 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। प्रोफेसर राय ने निर्णय और इच्छा के बीच अंतर करने के तरीके पर कई अवसरों पर लेख के ज़रिये विचार व्यक्त किया है और सफलता के लिए उचित संचार क्यों महत्वपूर्ण है, इस विषय पर भी चर्चा की है । लिंक्डइन अपडेट में कहा गया है कि प्रोफेसर राय का मानना है कि कार्यस्थल पर सही काम करने से सभी काम सही तरीके से करने पर ज़ोर देना चाहिए।
इन इन्फ्लुएंसर्स को खोजने के लिए, लिंक्डइन ने क्वांटिटेटिव और और क्वालिटेटिव टूल्स का उपयोग किया, जो लिंक्डइन डेटा साइंस टीम से एक कस्टम एल्गोरिथ्म के साथ शुरू हुआ और फिर लिंक्डइन एडिटर्स द्वारा क्यूरेट किया गया।