आईआईएम इंदौर में १६ से २० मार्च २०१५ तक हिन्दी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान लघु कथा लेखन, नारा लेखन, कविता लेखन, पत्र लेखन, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्नमंच और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमे आईआईएम इंदौर समुदाय ने सक्रियता से भाग लिया।
हिन्दी सप्ताह का समापन शुक्रवार, 20 मार्च, 2015 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। प्रसिद्ध पत्रकार, श्री श्रवण गर्ग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। औपचारिक स्वागत भाषण संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल के तम्मय्या उडुपा (सेवानिवृत्त) द्वारा दिया गया।
दीप जलाकर समारोह का शुभारम्भ करने के बाद, श्री गर्ग ने अपने भाषण के साथ सभा को संबोधित किया। उन्होंने आईआईएम इंदौर में बिताए अपने समय की यादें साझा की है और हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पहल करने के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल और लोगों के दैनिक जीवन शैली का एक भाग के रूप में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने में लोगों की सक्रिय भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रोफेसर गणेश कुमार निदुगाला , डीन (अकादमिक) और कार्यवाहक निदेशक, आईआईएम इंदौर द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेता हैं :
क्रमांक | प्रतियोगिता | प्रथम पुरस्कार | द्वितीय पुरस्कार | तृतीय पुरस्कार |
1 | लघु कथा लेखन | जिगर कंथारिया | अभिलाषा | दलजीत सिंह |
2 | नारा लेखन | श्याम राव | एस एम वैद्य | |
3 | कविता लेखन | एस एम वैद्य | पियूष त्रिवेदी | प्रदीप शर्मा |
4 | वाद-विवाद | पूजा शर्मा | जिगर कंथारिया | सोनम जैन |
5 | पत्र लेखन | अरविन्द प्रसाद | विजय ददलानी | काकुल मोदानि |
6 | प्रश्नमंच | सपना सिंह | सोनम जैन, अभिषेक सराफ | |
7 | निबंध लेखन | अभय कुलकर्णी | जिगर कंथारिया | सोनम जैन |
कार्यक्रम का संचालन श्री एस एम वैद्य ने किया तथा श्री घनश्याम श्रीवास ने आभार प्रकट किया।