आईआईएम इंदौर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी का उत्सव मना रहा है। उनके द्वारा किये गए कार्यों को सम्मान देने के लिए संस्थान कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इसी उपलक्ष्य में पंडित उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थान ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई ३१, २०१७ को किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कई वैकल्पिक प्रश्न थे, जो पंडित उपाध्याय के जीवन, कार्य, शिक्षा और समाज में योगदान, आदि पर आधारित थे।
संस्थान के विभिन्न विभागों से लगभग 60 कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम पुरस्कार श्री ऋतुराज अमरावत एवं द्वितीय पुरस्कार श्री श्याम राव ने प्राप्त किया।
संस्थान इस श्रंखला में इसके पूर्व पंडित उपाध्याय पर आधारित एक फिल्म की स्क्रीनिंग, एक गेस्ट टॉक और रक्तदान अभियान आयोजित कर चुका है।